झारखंड इमेजिंग एक्सपो का भव्य समापन। वेडिंग फोटोग्राफी में धनबाद का जलवा पुरुषोत्तम और विवेक ने लहराया परचम।
रांची(RANCHI): राजधानी रांची के हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम खेलगांव में झारखंड फोटोग्राफीक एसोसिएशन सेंट्रल (जेपीएसी) द्वारा 10 से 12 अप्रैल तक आयोजित तीन दिवसीय झारखंड इमेजिंग एक्सपो के तीसरे और अंतिम दिन कार्यक्रम का समापन बेहद भव्य और आकर्षक अंदाज में हुआ।
फोटोग्राफी कॉन्टेस्ट में राज्यभर के विभिन्न जिलों से आए हुए प्रतिभागियों ने विभिन्न वर्ग में फोटोग्राफी प्रतियोगिता में भाग लिया , जिसमें वेडिंग कैंडिड कैटेगरी में धनबाद के पुरुषोत्तम कुमार प्रथम तथा विवेक कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया। साथ ही जर्नलिज्म कैटेगरी में धनबाद के चंदन पॉल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
वहीं, फैशन शो कार्यक्रम इस एक्सपो का मुख्य आकर्षण रहा, जहां मॉडलों ने रैंप पर अपनी अदाओं और स्टाइल से सबका दिल जीत लिया। पारंपरिक और आधुनिक परिधानों का अनोखा संगम देखने को मिला, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल प्रतिभाओं को मंच देते हैं, बल्कि राज्य में फोटोग्राफी और फैशन इंडस्ट्री को भी नई दिशा प्रदान करते हैं।
इस एक्सपो के सफल आयोजन में धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रत्नेश कुमार, मनीष शाह, सचिव रंजीत कुमार गुप्ता, उप सचिव सूरज कुमार रवानी, कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार ,संजय कुमार, मनोज राठौर, अनूप साहू, मीडिया प्रभारी रंजीत जायसवाल, अनिल कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार, मोहन देव, वरुण कुमार, विक्की कुमार ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

