तीन दिन के बिहार दौरे पर जाएंगे अमित शाह, NDA की रणनीति को देंगे धार…

तीन दिन के बिहार दौरे पर जाएंगे अमित शाह, NDA की रणनीति को देंगे धार…

बिहार(BIHAR): बिहार चुनाव की सरगर्मी बढ़ चुकी है, एनडीए ने सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया है, महागठबंधन में अभी भी माथापच्ची जारी है। खबर है कि महागठबंधन को एक से दो दिन और लग सकते हैं। दूसरी तरफ गृह मंत्री अमित शाह 16 अक्टूबर से तीन दिन के बिहार दौरे पर जा रहे हैं, एनडीए की रणनीति को धार देने का काम होगा।

इसके अलावा जन सुराज में इस समय सबकुछ सही नहीं चल रहा है। उम्मीदवारों की दो सूची तो सामने आ चुकी है, लेकिन कई सीटों पर दावा है कि गलत प्रत्याशी को टिकट दिया गया है, वादा किसी को किया गया और टिकट किसी और को दिया गया। बताया जा रहा है कि एनडीए और महागठबंधन की तरफ से उम्मीदवारों का ऐलान भी होना है। जन सुराज ने तो अपनी पहली सूची जारी कर दी है, दूसरी आज आने वाली है।

बिहार चुनाव में दो चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होगी, वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होनी है। बिहार चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *