तिरंगे संग मुस्कान – “सेल्फी विद तिरंगा” प्रतियोगिता…

तिरंगे संग मुस्कान – “सेल्फी विद तिरंगा” प्रतियोगिता…

मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा का देशभक्ति भरा आयोजन

झरिया(JHARIA):“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा राष्ट्रभक्ति और एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से “सेल्फी विद तिरंगा” प्रतियोगिता आयोजित कर रही है।

कार्यक्रम संयोजक नेहा मित्तल ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 9 अगस्त से 16 अगस्त 2025 के बीच तिरंगे के साथ ली गई एक आकर्षक और भावनाओं से भरपूर सेल्फी उनके व्हाट्सएप नंबर 8603851311 पर भेजी जा सकती है।

मंच द्वारा चयनित सर्वश्रेष्ठ 3 प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य तिरंगे के प्रति सम्मान और देशप्रेम को नए अंदाज़ में व्यक्त करना है।

नेहा मित्तल ने कहा, “आइए, गर्व से तिरंगा लहराएं, कैमरे में कैद करें और पूरे उत्साह से देशभक्ति का यह पर्व मनाएं।”

फोटो कैप्शन:
“देशप्रेम की तस्वीर – आपके कैमरे से, तिरंगे के रंगों में रंगी आपकी मुस्कान”

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडे की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *