तालडांगा में सम्मान समारोह का आयोजन, माला पहनाकर किया गया स्वागत…

तालडांगा में सम्मान समारोह का आयोजन, माला पहनाकर किया गया स्वागत…

धनबाद(NIRSA): निरसा विधायक अरुप चटर्जी के सम्मान में तालडांगा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पहुंचे विधायक का स्वागत एक भारी भरकम माला पहनाकर किया गया। इस दौरान काफी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे। सभी विधायक के समक्ष सबसे बड़ी पानी की समस्या सहित स्कुल, बिजली, सड़क व नाली की समस्या को उठाया। कहा गया की विधायक के जितने से तालडांगा वासियों का क्षेत्र में विकास की धारा बहेगी। इसी उम्मीद के साथ लोगों ने अपनी समस्या से अवगत कराया। कहा की पानी की इतनी गंभीर समस्या है की रात भर जगकर पानी भरना पड़ रहे है। इससे ना सिर्फ महिलाएं बल्कि घर के सभी सदस्य काफी परेशान रहे। विधायक ने सभी की समस्या को गंभीरता पूर्वक सुना और आश्वस्त किया की बहुत जल्द लोगों की समस्या का निवारण किया जाएगा। पानी की समस्या को लेकर श्रम कल्याण केंद्र में जलमिनार बनने वाला है। यह कार्य जल्द से जल्द धरातल में उतारने को लेकर: प्रयासरत है। फिलहाल मस्जिद के बगल से एक पाइप लाइन लाने का काम करेंगे। साथ ही मैथन एक पाइप लाइन बिछाया जाएगा। जिससे चिरकुण्डा में जल्द ही पानी की समस्या ख़त्म होगा। वही बिजली व नाली की समस्या का भी जल्द से जल्द खत्म कर देंगे। बंद उर्दू प्राथमिक विद्यालय के साथ एक अड़चन यह है की जिस स्कुल में 40 से कम बच्चें है उसे सरकार बंद कर देती है। इसलिए इसको खुलने के आसार कम है फिर हमारा प्रयास रहेगा की स्कुल खुले।

NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *