सिंदरी(SINDRI): ताइक्वांडो प्रतियोगिता तथा राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ी रितु कुमारी और आराध्या पांडे को आज एफसीआई सिंदरी के संपदा अधिकारी देवदास अधिकारी के द्वारा उनके निवास पर खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित साथ एक कोच विशाल कुमार पंडित और भवानी कुमार चौहान अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मुख्य भूमिका निभाने पर तथा राज्य और देश का प्रतिनिधित्व कर देश के सम्मान बढ़ाने के लिए इन्हें सम्मानित किया गया । इस अवसर पर देवदास अधिकारी ने कहा कि खेल और इस प्रकार की प्रतियोगिता में भाग ले कर खेलाडी ना केवल अपना नाम बल्कि देश और राष्ट्र के नाम को भी उज्ज्वल बनाते हैं। उन्होंने खेल में और इस प्रकार के प्रतियोगिता में अधिक से अधिक युवाओं को भाग लेने का प्रोत्साहित किया।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।
Posted inSINDRI
ताइक्वांडो खिलाड़ी रितु और आराध्या को देवदास अधिकारी के द्वारा किया गया सम्मानित…

