तमिलनाडु के अन्नामलाई ने डीएमके सरकार के खिलाफ विरोध स्वरूप खुद को मारे कोड़े….

तमिलनाडु के अन्नामलाई ने डीएमके सरकार के खिलाफ विरोध स्वरूप खुद को मारे कोड़े….

तमिलनाडु(TAMILNADU): तमिलनाडु स्थित अन्ना यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की छात्रा से रेप के मामले में डीएमके सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने खुद को कोड़े मारे। उन्होंने विरोध के इस प्रकार के बारे में बताते हुए कहा कि ये प्रथा उनके पूर्वजों ने अपनाई थी। इसका उद्देश्य खुद को उच्च शक्ति के समक्ष समर्पित करना है।….

तमिल में कोड़े मारने को सतियादी कहते हैं, जो कि भगवान के सामने समर्पित करना है। अन्नामलाई कहते हैं कि मेरा उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ अपना व्यक्तिगत गुस्सा उतारना नहीं है। बल्कि आज तमिलनाडु में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। हमारी आने वाली पीढ़ियों को बिगाड़ा जा रहा है। हमारी ऐसी परंपरा रही है कि किसी भी युद्ध में महिलाओं को नुकसान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए। अन्नामलाई ने कहा कि खुद को कोड़े मारने का फैसला मैंने सोच समझकर लिया है। बीजेपी नेता कहते हैं कि 2026 का लक्ष्य डीएमके को सत्ता से हटाकर तमिलनाडु के उसका खोया हुआ गौरव वापस दिलाना है।….

क्या है पूरा मामला

अन्नामलाई ने प्रदेश की अन्ना यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ बलात्कार के मामले में डीएमके सरकार के खिलाफ विरोध तेज हाल ही में कहा था कि जब तक वो डीएमके सरकार को सत्ता से उखाड़ नहीं फेंकेगे चप्पल नहीं पहनेंगे। उन्होंने गंभीर आरोप लगाए थे कि बलात्कार का आरोपी ज्ञानसेकरन एक आदतन अपराधी है और डीएमके का करीबी है। इसीलिए पुलिस ने उसे राउडी लिस्ट में शामिल नहीं किया। भाजपा नेता का आरोप था कि पीड़िता की पहचान उजागर करने के ही इरादे से पुलिस ने जानबूझकर पीड़िता की एफआईआर को लीक किया गया। पूर्व आईपीएस अधिकारी रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई कहते हैं कि पुलिस ने एफआईआर को कुछ इस तरह से लिखा है कि पीड़िता को ही शर्मिंदगी का सामना करना पड़े।….

खुद को 6 कोड़े मारने और 48 दिन के व्रत का लिया संकल्पअन्नामलाई ने युवती से बलात्कार के विरोध में खुद को 6 कोड़े मारने और 48 दिन के व्रत का ऐलान किया है। साथ ही उनका कहना है कि वो इस दरमियान भगवान मुरुगन के 6 धामों की भी यात्रा करेंगे। साथ ही कहा कि मैं ऐसी राजनीति पर थूकता हूं, जो कि लोगों की मदद करने की जगह उन्हें बांटने की कोशिशें करती है। डीएमके सरकार उत्तर-दक्षिण करके लोगों को बांट रही है।….

बताया जा रहा है कि पीड़िता से बलात्कार करने वाला ज्ञानसेकरन 15 मामलों में आरोपी है। वो एक आदतन अपराधी है। बावजूद इन सबके पुलिस ने उस पर नजर नहीं रखी। इसके साथ ही आरोपी के सियासी रसूख को इस तरह से समझा जा सकता है कि भाजपा ने एक तस्वीर जारी की है, जिसमें वो प्रदेश के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ एक कार्यक्रम में स्टेज पर दिख रहा है।….

NEWSANP के लिए तमिलनाडु से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *