तत्कालीन ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार की गई नौकरी…

तत्कालीन ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार की गई नौकरी…

पटना(BIHAR) : CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज यानी मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 47 एजेंडों को मंजूरी दी गई। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए, जिनमें हजारों नए पदों का सृजन और एक भ्रष्ट ड्रग इंस्पेक्टर (DI) की सेवा समाप्ति शामिल है।

DI को नौकरी से निकाला
कैबिनेट ने स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव पर कार्रवाई करते हुए पटना के तत्कालीन ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। जितेंद्र कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप थे और वे लंबे समय से निलंबित चल रहे थे। निलंबन के दौरान भी वे अपने निर्धारित मुख्यालय में योगदान नहीं दे रहे थे और अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए थे।

2022 में की गई थी छापेमारी
जांच में सामने आया कि जितेंद्र कुमार ने सेवा काल में आय से अधिक संपत्ति अर्जित की। निगरानी ब्यूरो की टीम ने 25 जून 2022 को उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में लगभग 4 करोड़ रुपये नकद, जमीन के कई कागजात, सोने-चांदी के आभूषण, चार लग्जरी गाड़ियां और दर्जनों एटीएम कार्ड जब्त किए गए थे।

मंगाई गई थी मशीन
छापेमारी के दौरान बरामद बड़ी मात्रा में नकदी को गिनने के लिए करेंसी काउंटिंग मशीन मंगाई गई थी, लेकिन मशीन खराब हो जाने पर बैंककर्मी को बुलाकर नोटों की गिनती कराई गई। राज्य सरकार का यह कदम भ्रष्टाचार के खिलाफ उसकी सख्त नीति को दर्शाता है। कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, और अन्य विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई है, जिससे सरकारी तंत्र की कार्यक्षमता को बढ़ावा मिलेगा।

NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *