तंत्र को मजबूत कर मादक पदार्थ बेचने वालों की पुलिस को दे सूचना: एडीएम…

तंत्र को मजबूत कर मादक पदार्थ बेचने वालों की पुलिस को दे सूचना: एडीएम…

जानकारी के बाद भी अफीम की खेती की सूचना नहीं देना है गुनाह – ग्रामीण एसपी

धनबाद(DHANBAD):एडीएम लॉ एंड आर्डर पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय के सभागार में नेशनल नार्कोटिक्स कोर्डिनेशन (एनकोर्ड) की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर एडीएम ने सभी विभागों को सूचना तंत्र मजबूत कर पान गुमटी के आसपास गांजा सहित अन्य मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले की सूचना पुलिस को देने, कोटपा 2003 अभियान में पुलिस फोर्स को लेकर अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया।

साथ ही उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर लोगों को नशा से दूर रहने के लिए जागरूक करने का भी निर्देश दिया।

बैठक के दौरान ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि जिले में कहीं भी अफीम की खेती होने की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को जानकारी दे। जानकारी होने के बाद भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा सूचना नहीं देना गुनाह है। एनकोर्ड में इसमें 6 महीने की सजा का प्रावधान है।

बैठक में एडीएम ने नशे की गिरफ्त से बच्चों, किशोरों व युवाओं को दूर रखने पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने नशीली वस्तुओं की बिक्री पर नियंत्रण लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया।

बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सहायक आयुक्त उत्पाद राम लीला रवानी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीता कुजूर के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *