डोमगढ और सिंदरी को बचाने के लिए शीघ्र उपायुक्त से मिलेंगी – अनुपमा सिंह…

डोमगढ और सिंदरी को बचाने के लिए शीघ्र उपायुक्त से मिलेंगी – अनुपमा सिंह…

धनबाद(SINDRI): डोमगढ और सिंदरी के आवासों की रक्षा के लिए सिंदरी के लोगों के प्रतिनिधि मंडल के साथ वे शिघ्र उपायुक्त धनबाद से मिलेंगी। झारखंड बचाओ संग्राम समिति के तत्वाधान में नेहरु मैदान में रविवार को आयोजित एक जन सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने कहा कि पंडित नेहरु ने खाद कारखाना का निर्माण कर सिंदरी को बसाया था। भाजपा सरकार अब इन लोगों को वेघर करने पर तुली हुई है । अनुपमा सिंह ने कहा कि हमारी महागठबंधन की अबुआ सरकार के बदौलत हम सिंदरी को कभी उजडने नहीं देंगे । हमारे मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन आपकी व्यथा को जरुर सुनेंगे । उन्होने कहा कि सिंदरी के लोगों के एक प्रतिनिधि मंडल के साथ वे उपायुक्त धनबाद से मिलकर बस्तु स्थिति की जानकारी देंगी। धनबाद से इंसाफ नहीं मिला तो वे राज्य की मुखिया हेमंत सोरेन के पास जाएंगी ।

संग्राम समिति के अध्यक्ष कौशल सिंह ने कहा कि जब जब सांसद सिंदरी आते है एफसीआई प्रबंधन लोगो के बीच नोटीस बांटकर दहशत फैला देता है। सिंदरी के अस्तित्व की रक्षा के लिए समिति के संघर्ष का शंखनाद हुआ है । उन्होंने कहा कि “कितने जिस्मों पे नहीं आज कपड़ा कोई, इस समस्या पर न आकर बैठा कोई, बात कुर्सी की गर्म है चौराहों पे डुबते गांव का चर्चा न करता कोई,चोर बच्चा न बनता भला क्या बनता जब बाजार में सस्ता खिलौना नहीं जब तक भुख का उपचार नहीं हो गुलशन, पाठशाला में पढ़ ना पायेगा बच्चा कोई। उन्होंने सिंदरी वासियों को संगठित होकर सिंदरी के अस्तित्व की लड़ाई को लड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अनुपमा सिंह को विशाल फूलों के माला, पुष्प गुच्छ, तलवार देकर एवं शौल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
सभा को कमरान अख्तर, बमभोली सिंह, रंजय सिंह, राजीव मुखर्जी, राजू पांडेय, अनामिका तिवारी, शाहिदा खातुन ने भी पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और अपने वक्तव्य को व्यक्त किया।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *