डोमगढ़ बचाओ मोर्चा का संघर्ष 16वें दिन भी जारी, ठंड के चलते स्कूल बंद, धरनार्थियों को मिला जनसमर्थन, धरना स्थल पर पहुंचे के के पालिटेक्निक के संस्थापक रवि चौधरी…

डोमगढ़ बचाओ मोर्चा का संघर्ष 16वें दिन भी जारी, ठंड के चलते स्कूल बंद, धरनार्थियों को मिला जनसमर्थन, धरना स्थल पर पहुंचे के के पालिटेक्निक के संस्थापक रवि चौधरी…

धनबाद(SINDRI):5 जनवरी को डोमगढ़ बचाओ मोर्चा के बैनर तले चल रहा धरना-प्रदर्शन 16 वां दिन हो गया। कड़ाके की ठंड और प्रतिकूल मौसम के बावजूद धरनार्थियों का हौसला कमजोर नहीं हुआ है। बढ़ती ठंड को देखते हुए क्षेत्र के स्कूलों को बंद दिया गया है ।वहीं दूसरी ओर आंदोलनकारियों ने अपने अधिकारों और मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखा है।
धरना स्थल पर आज बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और मोर्चा के आंदोलन को मजबूती प्रदान की। डोमगढ बचाओ मोर्चा के अध्यक्ष धीरज सिंह के नेतृत्व में आज के धरना-प्रदर्शन में अजय अग्रवाल, सज्जू हुसैन, संजू सिंह, अनिल सिंह,आर के सुमन,बीरबल दुबे, गोपाल सिंह, राम दरस शाह, विदेशी सिंह, कृष्ण प्रसाद चौरसिया, गणेश पासवान, त्रीभूवन चौधरी, दिलिप कुमार, मदन चौधरी,एन कुमार,रीभूवनकमलदेव सिंह, डी.एन. सिंह, गंगा देवी, फातिमा खातून और ज्योति सिंह सहित काफी लोग उपस्थित थे।

आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से के के पालिटेक्निक के संस्थापक रवि चौधरी और सतेंद्र कुमार धरना स्थल पर पहुंचे और धरनार्थियों से मुलाकात कर उन्हें अपना पूर्ण समर्थन देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि डोमगढ़ की जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि यहां धरणा के मंच पर अनेकों गांधी बैठे हैं ये सभी गांधीवादी नीति के तहत अहिंसा के रास्ते चल कर आवास बचाने के लिए धरणा दे रहे हैं प्रबंधन और प्रशासन को इस मामले को देखना चाहिए। रवि चौधरी धनबाद निगम चुनाव में जिला से मेयर प्रत्याशी के रूप में दावे दार है उन्होंने कहा कि धनबाद का मेयर बनूगा तो शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में धनबाद का कायाकल्प करके दिखायेंगे। सिंदरी के हर घर के दो बच्चों को मैं मुफ्त में शिक्षा देंगे और आवासीय चिकित्सालय खोलवाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं। उन्होंने आंदोलन को लोकतांत्रिक और न्यायोचित बताते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

धरनार्थियों ने एक स्वर में कहा कि चाहे ठंड हो या कोई अन्य कठिनाई, वे अपने हक और क्षेत्र के भविष्य के लिए पीछे हटने वाले नहीं हैं। डोमगढ़ बचाओ मोर्चा के इस निरंतर संघर्ष ने पूरे क्षेत्र में एकजुटता और जागरूकता का माहौल पैदा कर दिया है।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *