रांची(RANCHI): गोमिया के निवर्तमान विधायक सह एनडीए समर्थित आजसू पार्टी के प्रत्याशी डॉ लंबोदर महतो के पक्ष में गोमिया विधानसभा के लोग गोलबंद होते जा रहे हैं। आलम यह है कि डॉ लंबोदर महतो की व्यवहार कुशलता, सकारात्मक सोच, सरल स्वभाव, सादगी पूर्ण जीवन शैली, आमजनों की भांति रहन- सहन, सहज व सर्व सुलभ रहने की प्रवृत्ति के साथ-साथ उनका आकर्षक व्यक्तित्व लोगों के बीच सिर चढ़कर बोल रहा है। यही नहीं चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों में सबसे योग्य व शिक्षित होना भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है..
साथ ही जन सेवा के लिए सरकारी सुख सुविधा को छोड़कर गोमिया वासियों के हितों की रक्षा में सदैव तत्पर रहने के उनके स्वभाव व उस अनुरूप आचरण करने की लोग अपना सौभाग्य मानते हैं। इसी को देख व सुन आज बड़ी संख्या में अलग -अलग स्थानों पर आयोजित मिलन समारोह में दुर्गापुर पंचायत, मधुकरपुर पंचायत व पतकी पंचायत व तुलबुल पंचायत सहित कई गांवों व टोलों पर रहने वाले लोग डॉ लंबोदर महतो में अपनी आस्था जताते हुए दिनेश महतो, संतोष महतो, सुनील महतो, डिजल महतो ,सुरेंद्र करमाली ,रंजीत महतो, राहुल कुमार मिश्रा, महेंद्र गंझू, राम प्रसाद महतो, अमन महतो, माणिक महतो, महेश महतो, अखिलेश महतो, अजीत महतो, अजय टुडू, पवन महतो, सचिनाथ महतो, महावीर कुमार, धर्मवीर महतो, मालती देवी, मुन्नीवाला देवी, जनार्दन महतो ,हीरालाल महतो, दुखन महतो, रितेश तुरी, मिथिलेश तुरी, रवि कुमार मुंडा,भीम मुंडा ,खगेंद्र तुरी, मनोज तुरी, सोनू कुमार ,शैलेंद्र कुमार, रजत कुमार झा, नंदकिशोर महतो, बेली देवी,झुनी देवी, राधा देवी, मुन्नी देवी, रेखा देवी ,जलवा देवी ,पदमा देवी, मुनिया देवी, सावित्री देवी, गीता देवी, फुल कुमारी देवी, चंचला देवी, रानी देवी, लक्ष्मी देवी, कुंती देवी, इलाची देवी, कांति देवी, तेतरी देवी, रूपा देवी ,सरिता देवी, गुंजन देवी, नेहा कुमारी, कौशल्या देवी, लछवा देवी, रूपा देवी, देवमणि देवी, पूजा कुमारी, आशा कुमारी ,मंजू देवी, वीणा देवी, सुगनी देवी, चंचला देवी, द्रौपदी देवी, शांति देवी, रीता देवी, आशा देवी, देवंती देवी, चिंता देवी, दुभनी देवी, शारदा देवी, शांति देवी, गुड़िया देवी आदि आजसू पार्टी में शामिल हुए..
इन इन लोगों को सर्वप्रथम आजसू पार्टी का पट्टा पहनाया गया और स्वागत किया गया। उधर, खैराचातर में जनसंपर्क कर मतदाताओं से डॉ लंबोदर महतो को छाप विजयी अपील की गयी। इस जनसंपर्क अभियान में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर कुमार सिन्हा ने मतदाताओं के बीच कहा कि डॉ लंबोदर महतो सबसे योग्य, शिक्षित प्रत्याशी के रूप में हम सबों के बीच हैं और हम सबों ने उन्हें बतौर विधायक जन सेवा करते हुए देखा है। सेवा भावना उनमें कूट-कूट के भरी हुई है। बराबर लोगों का हाल-चाल लेना उनकी आदत में शुमार है और विकास करने की उनकी लकक भी हम सबों ने देखा है। इसको देखते हुए हम सबों को गोमिया के लोगों के हित व निरंतर विकास के एनडीए प्रत्याशी का चुनाव करना चाहिए..
NEWSANP के लिए रांची से विनोद सिंह की रिपोर्ट

