रांची(RANCHI) : जोन्हा फॉल के मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड रांची के महाप्रबंधक डॉक्टर आलोक प्रसाद की सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई दिया गया। विदाई समारोह का आयोजन राजकिशोर प्रसाद के अध्यक्षता में किया गया एवं कार्यक्रम का संचालन बालेश्वर बेदिया ने किया । विदाई समारोह में अतिथि के रूप में राकेश कुमार, कृष्ण कुमार, सिद्धनाथ जेटीडीसी, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा आदि शामिल हुए। समारोह में अतिथियों को पारम्परिक रूप से स्वागत किया गया। विदाई समारोह में सेवानिवृत्ति डॉ आलोक प्रसाद को अंग वस्त्र, फूल माला पहना कर और बुके देकर सम्मानित किया गया मौके पर डॉ आलोक प्रसाद ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के सरकारी कर्मी के एक दिन सेवानिवृत्ति होना सुनिश्चित है..
सेवा में आने वाले का सेवानिवृत्त होना एक परम्परा है। पर्यटन कर्मी का ढेर सामान स्नेह और प्यार मिला उसको मैं जीवन भर नहीं भुलूंगा। सबों ने कहा पूर्व महाप्रबंधक आलोक प्रसाद के सरल सहज सौम्य व्यवहार और कार्यशैली को भुला नही पायेंगे। इनका टूरिज्म कार्यलय के सभी कर्मचारी से लेकर जलप्रपात पर्यटन स्थल के पर्यटन कर्मियों के साथ में मधुर संबंध रहा सबो ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना किया।। पर्यटन कर्मियों के द्वारा कई उपहार भेंट स्वरूप दिये।हुण्डरु फॉल एवं दशम फॉल के पर्यटन कर्मी के द्वारा हस्तशिल्प उपहार स्वरूप भेंट किये..
मौके पर झारखंड पर्यटक सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद,सचिव सुशांत कुमार लोहरा उपाध्यक्ष योगेश्वर अहीर, कोषाध्यक्ष सोहन बेक, राजेन्द्र महतो, नंदराम पूर्ति बच्चन नाग,दुर्गा भेंगरा, बुधराम बेदिया सुशांत कुमार लोहरा, सुरेन्द्र महतो, हरेन्द्र महतो, धन्नजय महतो , मेघनाथ बेदिया, नागेश्वर बेदिया, देवेंद्र सिंह, सुरजन लोहरा, प्रदीप महतो, बीर सिंह मुण्डा, रामकिष्टो मिर्धा, कोशिला देवी लालो देवीविडम्बर बेदिया, युगल किशोर बेदियाआदि उपस्थित थे..
NEWSANP के लिये राँची से अर्जुन कुमार का रिपोर्ट

