निरसा(NIRSA):चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत डूमरकुंडा उत्तर पंचायत के न्यू लाइकडीह में बीती रात केबल चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने को लेकर पंचायत के मुखिया रंजीत पासवान के ऊपर जानलेवा हमला किया। पीड़ित मुखिया रंजीत पासवान ने बताया कि रात को मैं बाहर चबूतरे पर बैठा था तभी 20 से 25 की संख्या में नकाबपोश लोग आए और ट्रांसफार्मर की तरफ जाने लगे पूछे जाने पर कहा कि हम लोग केबल चोरी करने आए हैं।
मना करने के पर सभी अपराधी मेरे साथ उलझ पड़े और कुछ दूर ले जाकर जंगल मे मुझे बंधक बना लिया। साथ ही पिस्तौल की बट से मेरे ऊपर हमला कर दिया जिससे मैं गंभीर रूप से घायल हो गया।
चोरों द्वारा ट्रांसफार्मर के केबल काटे जाने पर बिजली कट गई जिसके बाद ग्रामीणों के हो हल्ला सुनकर चोर बम फेंककर भाग गए। मुखिया ने कहा ऐसी घटना पहले भी कई बार हो चुकी है। फिलहाल अब तक घटनास्थल पर पुलिस जांच करने नहीं आई है। पुलिस ऐसे अपराधियों को पकड़े जिससे लोगो मे पुलिस के प्रति विश्वास जगेगा जब एक पंचायत के मुखिया सुरक्षित नही है तो फिर आम लोग कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे। वही मुखिया ने कहा कि पुलिस के कार्यशाली से लोग खुश नहीं है। रात को स्थानीय लोग आनन फानन में मुझे स्थानीय नर्सिंग होम ले जाया गया जहां मेरी इलाज की गई। अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो गया है जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। हालांकि चिरकुंडा थाना प्रभारी ने कहा घटना की जानकारी मिलने पर रात्रि पुलिस गश्ती गाड़ी गयी थी लेकिन लोगो द्वारा घटना की सही जानकारी नही दी है ना ही अब तक कोई लिखिये दिया गया है। पुलिस निश्चित कार्यवाई करेगी।
NEWSANP के लिए NIRSA से मनोज सिंह की रिपोर्ट

