डूब रही है झामुमो की नैया, बन रही एनडीए सरकार: राजनाथ सिंह…

डूब रही है झामुमो की नैया, बन रही एनडीए सरकार: राजनाथ सिंह…

रांची(RANCHI): केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हटिया और लोहरदगा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होने छठ पर्व की शुभकामनाओं के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। रक्षा मंत्री ने झामुमो के प्रस्तावक मंडल मुर्मू के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि, अब झामुमो की नैया डूब रही है। झारखंड की जनता ने एनडीए सरकार बनाने का मन बना लिया है..

झामुमो-कांग्रेस-आरजेडी दिवाली के दबे हुए पटाखे है। इनकी हालत फुस्स पटाखे जैसी हो गई है। भाजपा एक शक्तिशाली रॉकेट है, जो झारखंड को नई उंचाईयों पर ले जाने का काम करेगी। झारखंड को अलग राज्य बनाने का काम भाजपा ने ही किया था, लेकिन झामुमो-कांग्रेस-आरजेडी सरकार के राज में झारखंड राज्य लगातार जूबता चला गया। राज्य में 13 मुख्यमंत्री रहे, जिनमें से कई जेल भी गए। लेकिन आज तक भाजपा का कोई भी मुख्यमंत्री जेल नहीं गया है। झामुमो-कांग्रेस-आरजेडी सरकार सिर्फ अपना घर भरने के लिए सत्ता में आती है, लेकिन भाजपा विकास करने के लिए सत्ता में आती है। रक्षा मंत्री ने कहा भाजपा के तीन मुख्यमंत्री रहे जिनमें बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास और अर्जुन मुंडा पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। लेकिन झामुमो-कांग्रेस-आरजेडी की सरकारों पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगते आ रहे है। उन्होने कहा कि झामुमो का अर्थ है, JMM यानी जमकर मलाई मारो- झामुमो आदिवासी विरोधी पार्टी है। कहा कि इन्होंने आदिवासियों का खून चूसा है। ये आदिवासियों के हितैषी नहीं हैं। सिंह ने कहा, झारखंड से हमारा आत्मीय रिश्ता है। झामुमो ने अपना घर भरने के लिए आदिवासी भाइयो को धोखा दिया है, इनके मंत्रियों और सांसद के पास करोड़ो रुपए पकड़े जाते है..

लेकिन आदिवासियों को सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा सरकार ने दिया है। कहा कि आज देश का नाम मोदी के कारण पूरी दुनिया में गूंज रहा है। कहा कि धनतेरस के दिन हमने विदेश में रखा भारत का 102 टन सोना वापस लाया। कहा कि अभी भारत विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर है। लेकिन जल्दी ही ये तीसरे स्थान पर होगा। कहा अमेरिका औऱ चीन के बाद हम तीसरे पर स्थान होंगे।उन्होने कहा कि, झामुमो सरकार के राज में लगातार घुसपैठिए बढ़ रहे है। रक्षा मंत्री ने हेमंत सोरेन से सवाल करते हुए कहा कि, बताएं आखिर आदिवासियों की आबादी 28 प्रतिशत कैसे रह गई। घुसपैठियों ने आदिवासी भाइयो की जमीन पर कब्जा कर लिया है। उन्होने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि, झारखंड में भाजपा की सरकार बना दीजिए, कोई आपकी जमीन पर कब्जा नहीं कर पाएगा..

इस बार भाजपा जनता राज और सुशासन के साथ नया अध्याय लिखने जा रही है। झामुमो-कांग्रेस-आरजेडी ने झारखंड को ठगने का काम किया है, झारखंड के विकास में तीन स्पीड ब्रेकर झामुमो-कांग्रेस-आरजेडी है। लेकिन इस बार इस स्पीड ब्रेकर को तोडना है। रक्षा मंत्री ने कहा लगातार दो बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बना दीजिए, जिसके बाद झारखंड विकसित राज्यों को टक्कर देने लगेगा। उन्होने वन नेशन-वन इलेक्शन का जिक्र करते हुए कहा कि बार-बार चुनाव होने से जनता का पैसा खर्च होता है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके लिए एक बिल लेकर आ रहे है, जिसको संसद में पास किया जाएगा। 62 हजार आदिवासी गांवों के विकास के लिए भाजपा एक योजना लेकर आई है..

आदिवासी गरीब परिवारों के लिए जनमन योजना शुरु की गई है। आजाद भारत में वंदे भारत ट्रेन चलाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। उन्होने कहा झारखंड की जनता सत्ता परिवर्तन करेगी, उसके बाद भाजपा सरकार व्यवस्था परिवर्तन कर देगी। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को इस बार पूरे देश में गौरव दिवस के रुप में मनाया जाएगा। 400 से ज्यादा एकलव्य आवासी विद्यालय बनाएं जाएगे। आजाद भारत के इतिहास में पहली बार भाजपा ने एक आदिवासी को राष्ट्रपति बनाया है। जनता ने तय कर लिया है प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है..

NEWSANP के लिए रांची से विनोद सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *