डीसी ने ड्रेगन फ्रूट की खेती का किया निरीक्षण पूर्व प्रधानध्यापक एवं किसानों को प्रोत्साहित किया, ड्रैगन फ्रूट की खेती से अच्छा मुनाफा कमा सकते जिले के किसान….

डीसी ने ड्रेगन फ्रूट की खेती का किया निरीक्षण पूर्व प्रधानध्यापक एवं किसानों को प्रोत्साहित किया, ड्रैगन फ्रूट की खेती से अच्छा मुनाफा कमा सकते जिले के किसान….

पाकुड़(PAKUD):पाकुड़ डीसी मनीष कुमार के द्वारा पाकुड़ प्रखंड के झिकरहटी, केकेडीएम उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानध्यापक दिलीप घोष एवं किसान मनारुल हक द्वारा विद्यालय के बंजर भूमि पर किए गए ड्रैगन फ्रूट खेती का निरीक्षण किया। डीसी मनीष कुमार ने पूर्व प्रधानध्यापक दिलीप घोष एवं किसान मनारुल हक के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर के आसपास बंजर जमीन को मॉडल फार्मर के रूप में उस जमीन को स्थापित किया है। ड्रैगन फ्रूट की खेती पाकुड़ जिले में पहली बार किया गया है। साथ ही जिला के अन्य किसान भी यहां का विजिट जरूर करें। उपायुक्त ने कहा कि यहां पर मक्का का पौधा एवं अमरूद एवं आदि का पौधा लगा हुआ है, जिसका बाजार में काफी डिमांड है। उन्होंने कहा कि डायरेक्टली मार्केट लिकेज कर इनको सही दाम कैसे मिले इसपर कार्य किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि ड्रैगन फ्रूट के गुणकारी लाभों के चलते बाजार में इसकी मांग में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। इसके अलावा उपायुक्त ने झिकरहटी स्थित केकेडीएम उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों के द्वारा अतिरिक्त कक्षाओं के लिए भवन एवं पानी की समस्या को लेकर डीप बोरिंग की मांग की गई। उपायुक्त ने कहा कि जल्द ही यहां पर अतिरिक्त कक्षाओं के लिए भवन एवं डीप बोरिंग किया जाएगा।


NEWSANP के लिए पाकुड़ से जयदेव कुमार की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *