डीसी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा, दवा व लाइसेंस की जांच…

डीसी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा, दवा व लाइसेंस की जांच…

पाकुड़(PAKUD): पाकुड़ डीसी मनीष कुमार के निर्देश पर शहर में बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया गया। सिविल एसडीओ साइमन मरांडी के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम ने दवाई दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंटों, बेकरी, मिठाई और चाय-पान की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
इस अभियान के दौरान, टीम ने होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानों में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। खराब मिठाई की बिक्री न हो, इसकी भी जांच की गई और कई मिठाई दुकानों से सैंपल इकट्ठा किए गए। मेडिकल टीमों ने एक्सपायरी दवाओं के संबंध में कई मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया।

नगर परिषद की टीम ने ट्रेड लाइसेंस और प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग की जांच की। ट्रेड लाइसेंस नहीं होने पर दुकानदारों पर ₹5000 का जुर्माना लगाया गया।

नगर थाना प्रभारी और सिविल एसडीओ ने चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जांच की कि सीसीटीवी फुटेज का रिकॉर्ड रखा जा रहा है या नहीं। संचालकों को उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी लगाने और फुटेज का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
मौके पर मौजूद सिविल एसडीओ साइमन मरांडी ने बताया कि ठंड का मौसम और आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए डीसी ने मेडिकल स्टोर, खाद्य पदार्थ की दुकानों और शहर में लगे सीसीटीवी की जांच के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि मिठाई दुकान, होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

NEWSANP के लिए पाकुड़ से जयदेव कुमार की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *