डीसी का मासिक प्रेस ब्रीफिंग: उपलब्धियों का खुला पिटारा , आमजन की पीड़ा पर सजग हुआ प्रशासन…

डीसी का मासिक प्रेस ब्रीफिंग: उपलब्धियों का खुला पिटारा , आमजन की पीड़ा पर सजग हुआ प्रशासन…

जामताड़ा(JAMTADA):समाहरणालय सभागार में शनिवार को मासिक प्रेस वार्ता में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने अगस्त माह की विभागवार उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, रोजगार, पेंशन, खनन, उद्योग और सड़क निर्माण सहित कई क्षेत्रों में हुई प्रगति का ब्योरा मीडिया प्रतिनिधियों के सामने रखा।

स्वास्थ्य विभाग के तहत गंभीर बीमारी उपचार योजना में 7.79 करोड़ की मदद 187 मरीजों को दी गई, जबकि 1725 संस्थागत प्रसव, 2968 बच्चों का पूर्ण टीकाकरण और 365 मोतियाबिंद ऑपरेशन उल्लेखनीय रहे। शिक्षा विभाग ने 1.37 लाख बच्चों को निःशुल्क कॉपी उपलब्ध कराई और दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु कैंप आयोजित किया। ग्रामीण विकास विभाग ने मनरेगा में 98.8% लक्ष्य हासिल करते हुए हजारों मानव दिवस सृजित किए, वहीं आवास योजनाओं के अंतर्गत सैकड़ों लाभुकों को आवास उपलब्ध कराया गया।

खनन विभाग ने अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए दर्जनों वाहन जब्त किए और लाखों का दंड वसूला। समाज कल्याण शाखा ने विभिन्न पेंशन योजनाओं और पोषण कार्यक्रमों के आंकड़े प्रस्तुत किए। पर्यटन और खेल विभाग की ओर से पर्वत विहार पार्क, लाघना डैम और स्थानीय स्टेडियम निर्माण कार्यों का भी उल्लेख हुआ।

हालांकि प्रेस वार्ता में उपलब्धियों का ब्यौरा तो विस्तृत था, लेकिन जनप्रतिनिधियों और मीडिया ने यह सवाल भी उठाया कि जिले की जमीनी समस्याएँ अब भी जस की तस हैं—ग्रामीण्दुल सड़कों की दुर्दशा, बेरोजगारी, पेयजल आपूर्ति की बाधाएं और अवैध खनन पर नियंत्रण जैसे मुद्दे अब भी ग्रामीणों के खोरठा गीतों और लोककथाओं में पीड़ा बनकर झलकते हैं।

स्थानीय कलाकारों का कहना है कि “सड़क–पानी–रोजगार, सब गीतन में गोठाय हय छै” — यानी जनता की वास्तविक समस्याएँ केवल आंकड़ों से नहीं, बल्कि उनके लोकगीतों और दिनचर्या की कठिनाइयों से परिलक्षित होती हैं।

इस मौके पर उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप और एसडीपीओ विकास आनंद लांगुरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

NEWSANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *