
सिंदरी(SINDRI):सिंदरी डीनोबिली स्कूल सिंदरी की छात्रा पल्लवी पाठक ने आईसीएसई दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल की टॉपर बनी।
पल्लवी ने हिस्ट्री सिविक्स में 100 प्रतिशत,गणित में 98 विज्ञान में 95 अंग्रेजी में 90 हिंदी में 98 कंप्यूटर में 98 अंक प्राप्त किया है। पल्लवी अपने नाना शंकर पाण्डेय और नानी मीनाक्षी पाण्डेय,मामा सिद्धार्थ,राहुल,अभिषेक पाण्डेय के पास रहकर पढ़ाई कर रहीं है।
कटिहार निवासी शहीद आर्मी जवान राजा पाठक की पुत्री है।इस सफलता पर माता पूजा पाठक दादा स्वेंद्र पाठक दादी पुष्पा देवी सहित ननिहाल के मामा मामी ने बधाई दी है,और उज्जवल भविष्य की कामना की है।
पल्लवी ने कहा मेरा लक्ष्य आईएएस बनने का है।मेरी सफलता में स्कूल के साथ परिजनों,मोबाइल से एवम कोचिंग का मार्गदर्शन एवम सहयोग रहा है।पल्लवी ने कहा मोबाइल का उपयोग जान अर्जित करने के लिए करना चाहिए।
NEWSANP के लिए सिंदरी से भोला बाउरी की रिपोर्ट

