डीडीसी ने पॉलिटेकनिक व मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में लिया तैयारियों का जायजा…

डीडीसी ने पॉलिटेकनिक व मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में लिया तैयारियों का जायजा…

धनबाद(DHANBAD): उप विकास आयुक्त सन्नी राज तथा अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने आज देर शाम गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक तथा बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निरीक्षण कर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया।

गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक में उन्होंने मतदान कर्मियों के लिए आने जाने के मार्ग पर पुख्ता इंतजाम करने, मतपेटियां लेकर आने वालों के लिए बाधा मुक्त मार्ग बनाने, पोलिंग सामग्री रिसीव करने के लिए पर्याप्त संख्या में काउंटर बनाने का निर्देश दिया। साथ ही काउंटिंग हॉल, स्ट्रांग रूम, रिजर्व स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।

इसके बाद बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में तैयार हो रहे डिस्पैच सेंटर में सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा निर्वाची पदाधिकारियों के बैठने का स्थान, वाहनों की पार्किंग, कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त सन्नी राज के साथ अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) मुकेश कुमार बाउरी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह केजे रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *