डीजीपी अनुराग गुप्ता के मामले में केंद्र सरकार ने फिर राज्य सरकार को भेजा पत्र…

डीजीपी अनुराग गुप्ता के मामले में केंद्र सरकार ने फिर राज्य सरकार को भेजा पत्र…

रांची(Hrachubbb Huराज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता के मामले में राज्य सरकार का जवाब मिलने के बाद केंद्र सरकार ने दोबारा पत्र लिखा है।

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को पत्र भेज कर यह सूचित किया है कि अनुराग गुप्ता 30 अप्रैल को रिटायर हो गये हैं। केंद्र सरकार ने इस बात को दोहराया है कि राज्य सरकार की ओर से डीजीपी नियुक्ति के लिए बनाया गया नियम सुप्रीम के दिशा निर्देश के खिलाफ है।

केंद्र सरकार ने डीजीपी नियुक्ति के मामले मे राज्य सरकार के तर्कों को अस्वीकार कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि डीजीपी की नियुक्ति के लिए फरवरी माह में राज्य सरकार ने नई नियमावली बनायी थी। जिसके तहत अनुराग गुप्ता को डीजीपी के पद पर नियुक्त किया था। राज्य सरकार का तर्क है कि नियमावली के तहत अनुराग गुप्ता का डीजीपी पद पर नियुक्ति दो साल के लिए है। लिहाजा वह तय तारीख 30 अप्रैल 2025 को रिटायर नहीं होंगे।

राज्य सरकार के इस फैसले पर अप्रैल के अंतिम सप्ताह में केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर सूचित किया था कि अनुराग गुप्ता 30 अप्रैल की तारीख से रिटायर माने जाएंगे। पत्र में यह भी कहा गया था कि उनकी नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार नहीं है। ना ही केंद्र सरकार ने अनुराग गुप्ता को एक्सटेंशन दिया है। इसलिए वह 30 अप्रैल की तारीख से रिटायर माने जाएंगे।

केंद्र सरकार के इस पत्र के जवाब में राज्य सरकार ने एक पत्र केंद्र सरकार को भेजा था।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *