‘डीएवी स्पोर्ट्स 2025′ राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के अंडर-14 एवं अंडर-19 में डीएवी कोयलानगर बना चैंपियन….

‘डीएवी स्पोर्ट्स 2025′ राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के अंडर-14 एवं अंडर-19 में डीएवी कोयलानगर बना चैंपियन….

धनबाद(DHANBAD):बीसीसीएल टाउनशिप कोयलानगर स्थित डीएवी क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे ‘डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2025 डीएवी राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को हुआ समापन । इस प्रतियोगिता के बालक वर्ग अंडर-14 फाइनल में डीएवी कोयलानगर ने रोमांचक मुकाबले में कोडरमा को 2 रन से हराकर ख़िताब अपने नाम किया। वहीं तीसरे स्थान के लिये हुए मैंच में डीएवी कपिलदेव कडरु राँची ने गरवा को हराया। अंडर-17 के फाइनल में हेहल ने कुसुंडा को हराया। वहीं तीसरे स्थान के लिये हुए मैंच में डीएवी बेहरागोरा ने कोडरमा को हराया। अंडर-19 के फाइनल में डीएवी कोयलानगर ने कथारा को हराकर चैंपियन बना। वहीं तीसरे स्थान के लिये हुए मैंच में डीएवी केनरी हील हेहल को 8 रन से हराया। वहीं दूसरी ओर बालिका वर्ग अंडर-14 के फाइनल में डीएवी सेक्टर-IV बोकारो ने पुंदाग को 37 रन से हराया।वहीं तीसरे स्थान के लिये हुए मैंच में डीएवी बिस्टुपुर जीता। अंडर-17 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबला में डीएवी पुंदाग ने बिस्टुपुर को हराया।

वहीं तीसरे स्थान के लिये हुए मैंच में डीएवी सेक्टर -IV जीता। बालिका वर्ग अंडर-19 में डीएवी कैनरी हील ने बिस्टुपुर को हराया, वहीं तीसरे स्थान के लिये हुए मैंच में डीएवी हेहल ने कोयलानगर को हराया। मौके पर कलस्टर हेड एवं प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी श्री एन एन श्रीवास्तव ने सभी खिलड़ियों के प्रति शुभकामना प्रकट की तथा प्रतियोगिता की सफलता के लिये सभी शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के प्रति प्रशंसा व्यक्त किया।

इस टूर्नामेंट में डीएवी झारखण्ड के विभिन्न विद्यालयों के बालकों के 24 एवं बालिकाओं के 15 टीमों के 650 खिलाड़ी एवं टीम मैनेजर शामिल हुए। मौके पर एस के मोदक प्राचार्य डीएवी अल्कुसा, इंदु प्रसाद प्राचार्या डीएवी मुनीडीह, ए के सिंह प्राचार्य डीएवी सिंदरी, ए के दुबे प्राचार्य डीएवी कुसुंडा मौजूद थे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक सह डीएवी राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट प्रभारी शरद श्रीवास्तव, पीईटी मनीष कुमार, संजय कुमार, सुदीप चक्रवती, ट्रांसपोर्ट इंचार्ज एस के दीनबंधु, फ़ूड इंचार्ज बी. के मंडल,बी के सिंह, सी पी मिश्रा,अनिल कुमार, वरीय शिक्षक ए पात्रा आदि शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसकी जानकारी शिक्षक सह मीडिया प्रभारी डी के सिन्हा ने दी।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *