पाकुड़(PAKUD): पाकुड़ डीएवी में धूमधाम से 26 वा वार्षिकोत्सव मनाया गया, जिसमें स्कूल के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित सैकड़ों लोगों का मन मोह लिया। छोटे-छोटे बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके अलावा शिव शक्ति नृत्य, देशभक्ति गान, संथाली नृत्य, जुगल बंदी, सोशल मीडिया पर आधारित नाटक महिला सशक्तिकरण नृत्य, स्वच्छता एवं बेटी बचाओ पर आधारित लघु नाटिका आदि प्रस्तुत कर बच्चों ने खूब तालियां बटोरी। इसके पूर्व मुख्य अतिथि डीसी मनीष कुमार एसपी प्रभात कुमार डीईओ अनीता पूर्ति जिला खेल कूद पदाधिकारी राहुल कुमार डीएवी प्रिंसिपल विश्वजीत चक्रवती सहित अन्य अतिथियों ने समारोह का उद्घाटन किया..
मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
डीसी मनीष कुमार ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की दूरदर्शी सोच की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी देखरेख में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का चहुमुखी विकास होना निश्चित है। इस तरह की गतिविधियों से बच्चों का आंतरिक एवं बाह्य दोनों रूपों का विकास होगा..
एसपी प्रभात कुमार ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा यंत्र है जो बच्चों को जीवन के हर क्षेत्र में सफल बनाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा..
NEWSANP के लिए पाकुड़ से जयदेव कुमार की रिपोर्ट

