डीएवी मुनीडीह में मनायी गईं श्रीनिवास रामानुजन की 137वीं जयंती…

डीएवी मुनीडीह में मनायी गईं श्रीनिवास रामानुजन की 137वीं जयंती…

पुटकी(PUTKI): डीएवी पब्लिक स्कूल मुनीडीह में सोमवार को भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की 137वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्या इंदु प्रसाद, गणित विषय के शिक्षकगण और वरिष्ट शिक्षकों के द्वारा द्वीप प्रज्वालित कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। विद्यालय के कक्षा दसवीं अ की छात्र आस्था कुमारी ने रामानुजन के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला ..

ज्ञान वर्धक मैथ्स क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | मैथ्स शिक्षक मो. अनीस गणित के फार्मूला एवम् उनके द्वारा की गयी खोज की जानकारी सभी बच्चों के समक्ष रखे | कक्षा सातवीं के अनुराग ने गणित को रामानुजन के ऊपर एक कविता सबके समक्ष रखे | विद्यालय के प्राचार्या ने रामानुजन के जीवन के बारे में और गणित की दुनिया में उनके द्वारा किये हुए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए वहां पर उपस्थित बच्चों व् शिक्षकों से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ने की बात कही..

NEWSANP के लिए पुटकी से तापस पालित की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *