डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस का हुआ भव्य आयोजन…

डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस का हुआ भव्य आयोजन…

सिंदरी(DHANBAD): डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी में शिक्षक दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया ।इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कार और प्रेरणा प्रदान किया ।

बच्चो ने आदर्श नागरिक बनने का संकल्प लिया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती बंदना से हुआ। शिक्षकों ने प्राचार्य अशोक कुमार सिंह को पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया ।

इस अवसर पर छात्र छात्राओ ने अपने विविध प्रस्तुतियों से पूरे विद्यालय परिवार का मन मोह लिया।
स्वागत भाषण एवं संचालन – सृष्टि रानी
भाषण-अनुष्का कुमारी ,आष्णा,विहान प्रमाणिक
गीत-सोंदीपा मुखर्जी ,अक्षय तिवारी ,अक्षय गुप्ता ,श्रेष्ठा साहा ,नृत्य-अनिकेत गोराई, कविता पाठ-सुप्रिया विंद,
कहानी वाचन.- शाल्वी एवं रितंभरा
इस अवसर पर शिक्षकों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को जीवंत बनाया ।

मिमिक्री-मोदी सर
कविता -नेहा विश्वास
गीत-तमाली सहिस ,उर्मिला यादव
नृत्य-रिया भट्टाचार्य ने प्रस्तुत किया ।

इस अवसर पर प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है ।उसके योगदान से ही राष्ट्र का भविष्य उज्जवल होता है ।
इस अवसर पर शिक्षकों निबन्धों को संस्कारों का महत्व समझाया ।

NEWSANP के लिए अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *