डीएवी कोयलानगर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक वर्कशॉप का आयोजन…

डीएवी कोयलानगर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक वर्कशॉप का आयोजन…

धनबाद(DHANBAD):बीसीसीएल टाउनशिप कोयला नगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रोबोटिक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें धनबाद में संचालित सीबीएसई ओके 22 विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ तथा शिक्षक-शिक्षिकायें उत्साहपूर्ण वातावरण में भाग लिया और आधुनिक तकनीक की दुनिया को करीब से जाना।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रोफ़ेसर धीरज कुमार उपनिदेशक आई आई टी (आई एस एम) धनबाद एवं झारखण्ड प्रक्षेत्र-C के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह डीएवी कोयलानगर के प्राचार्य एन एन श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप किया। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में छात्रों को रोबोटिक सिस्टम के डिजाइन और प्रोग्रामिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफ़ेसर धीरज कुमार ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ए आई एक परिवर्तनकारी शक्ति के रूप में उभरा है, जिसने जीवन के प्रत्येक क्षेत्रों में क्रांति ला दी है और हमारे रहने और काम करने के तरीके को नवीन आकार दिया है। मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग और प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण में प्रगति के साथ, एआई अधिक बुद्धिमान और सक्षम होता जा रहा है। वहीं प्राचार्य एन एन श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यशाला में छात्रों को एआई-आधारित रोबोटिक्स के वास्तविक अनुप्रयोगों पर काम करने का मौका मिला। इंटरैक्टिव सत्रों के जरिए छात्रों ने स्वचालन और मशीन लर्निंग के बारे में सीखा। इसके अलावा रोबोटिक नियंत्रण तंत्र की जानकारी भी दी गई। कार्यशाला के सफल आयोजन में कंप्यूटर शिक्षक बी के सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मौके पर डी ए वी बरोरा के प्राचार्य आर के सिन्हा,टेक्वेन आई टी सोलुशन के मो. अमीर खान,चन्दन साव, आदित्य राज पवन पांडेय आदि मौजूद थे ।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट है

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *