डीएम पब्लिक स्कूल परसिया में वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन…

डीएम पब्लिक स्कूल परसिया में वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन…

पुटकी(PUTKI): पुटकी परसिया स्थित डीएम पब्लिक स्कूल में शुक्र‌वार को ब्रेनवेव थीम पर आधारित विभिन्न विषयों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा छह से इलेवन (विज्ञान, वाणिज्य) के छात्र /छात्राओं ने अपने प्रदर्श के माध्यम से अपनी प्रतिभा को दिखाया। मुख्य अतिथि के रूप में आईआईटी/आईएसएम प्रो वीके सिंन्हा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बीसीसीएल के रिटायर्ड जीएम एके दत्ता का स्वागत प्रधानाचार्य डॉ. गुंजन अरोरा के द्वारा किया गया..

मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चों का साहित्यिक एव वैज्ञानिकी सोच प्रदर्श के रूप में काफी सराहनीय है। विद्यालय के निर्देशक मनोज कुमार महतो (मनी ) ने कहा कि बच्चों के विकास के प्रबन्धन की ओर से हर संभव सुविधा प्रदान किया जा रहा है। सम्मानित अतिथि ने बच्चों के भविष्य की शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम में चेयर पर्सन सुजाता महतो, उप प्रधानाचार्य सिबाब्रता दास, विद्यालय के शिक्षक/ शिक्षिका एवं अभिभावक उपस्थित थे..

NEWSANP के लिए पुटकी से तापस पालित की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *