डीएमसी मॉल समेत शहर के 13 सैरातों की होगी ऑनलाइन बंदोबस्ती…

डीएमसी मॉल समेत शहर के 13 सैरातों की होगी ऑनलाइन बंदोबस्ती…

धनबाद(DHANBAD): बैंकमोड़ बने निगम के डीएमसीए मॉल समेत 13 सैरात और पार्किंग की बंदोबस्ती इस बार ऑनलाइन होगी। ऑनलाइन बंदोबस्ती से पहले इच्छुक संवेदकों को निगम की ओर से ट्रेनिंग दी जाएगी। 27 फरवरी को न्यू टाउन हॉल में निगम की ओर से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा.

भारत सरकार की कंपनी एमएसटीसी की नगर निगम के भवन, पार्किंग और सैरात की ऑनलाइन बिडिंग कराई जा रही है। प्रशिक्षण कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक चलेगा। इसके बाद 12 मार्च को ऑनलाइन बिडिंग कराई जाएगी। एमएसटीसी के पोर्टल पर सुरक्षित राशि जमा करने की अंतिम तिथि 11 मार्च निर्धारित की गई है। नगर आयुक्त ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जो भी बिडर इसमें सम्मलित होना चाहते हैं, वह न्यू टाउन हॉल के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर इसकी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इन पार्किंग-सैरात की ऑनलाइन बिडिंग कराएगा निगम

  • सिटी सेंटर से जालान अस्पताल तक सड़क की दोनो ओर पार्किंग : छह लाख 30 हजार

झरिया रोड स्थित टेक्सटाइल मार्केट के सामने सड़क की दोनो ओर पार्किंग : 4.5 लाख

  • बिग बाजार के सामने सड़क के दोनों ओर पार्किंग की वसूली : नौ लाख रुपए
  • शांति भवन से लेकर टाटा मोटर्स और राजेंद्र मार्केट के सामने पार्किंग स्थल : 10.81 लाख

राजेंद्र मार्केट से ईश्वर लाल चावड़ा मेंशन मार्केट एवं नगर निगम गेट से ईश्वर लाल चावड़ा मेंशन मार्केट की दोनों तरफ पार्किंग : नौ लाख 30 हजार

  • पुराना बाजार पानी टंकी में चौपाटी : 6.38 लाख रुपए
  • हीरापुर हटिया में जमीन पर बैठकर खुदरा विक्रेता से दैनिक वसूली : 4.8 लाख
  • कोर्ट कैंपस धनबाद कोहिनूर मैदान : छह लाख 82 हजार
  • हीरापुर हटिया में चौपाटी लगाने की अनुमति : 11.8 लाख
  • बरटांड़ बस पड़ाव : 90 लाख 11 हजार
  • पार्क मार्केट ग्राउंड में पार्किंग : 15 लाख
  • परघाबाद ट्रेकर स्टैंड की बंदोबस्ती : 6.77 लाख
  • शहरपुरा नेहरू मैदान एवं सब्जी मार्केट : 10.86 लाख
  • अंगारपथरा नदी किनारे ट्रेकर स्टैंड : 15.37 लाख
  • गुहीबांध बस पड़ाव : 1.84 लाख
  • कतरास बाजार हटिया में पार्किंग एवं स्टॉल बंदोबस्ती : 16.66 लाख
  • लिलोरी पार्क पार्किंग : 3.05 लाख

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *