डीआरएम परिसर दुर्गा पूजा पंडाल विवाद सुलझा, डेकोरेटर माणिक हलधर ने लगाए आरोपों का किया खंडन…

डीआरएम परिसर दुर्गा पूजा पंडाल विवाद सुलझा, डेकोरेटर माणिक हलधर ने लगाए आरोपों का किया खंडन…

धनबाद(DHANBAD): दुर्गा पूजा के दौरान डीआरएम परिसर में पंडाल निर्माण को लेकर उत्पन्न हुए विवाद का समाधान हो गया है। शुक्रवार को धनबाद थाना में दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई। डेकोरेटर माणिक हलधर ने स्वयं स्वीकार किया कि पंडाल निर्माण से जुड़े भुगतान को लेकर जो गलतफहमी बनी थी, उसे दूर कर लिया गया है।

जिला डेकोरेटर संगठन के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह और डीआरएम परिसर पूजा कमिटी के सदस्यों के साथ माणिक हलधर धनबाद थाना पहुँचे। उन्होंने बताया कि विवाद अब समाप्त हो चुका है और पंडाल को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि डीआरएम परिसर में दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल तैयार करने में देरी हुई थी, जिससे कुछ विवाद खड़ा हुआ। हालांकि संगठन ने समय रहते हस्तक्षेप किया और आगे का निर्माण कार्य पूरा कराया, जिससे पूजा का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सका।

वहीं पूजा कमिटी के अध्यक्ष रमेश राव ने बताया कि पंडाल निर्माण के लिए 1,35,000 रुपये निर्धारित थे, जिसमें से 1,22,000 रुपये पहले ही दे दिए गए थे। इसके बावजूद तय समय चतुर्थी तक पंडाल निर्माण पूरा नहीं हो पाया। इसी कारण आगे का कार्य कमिटी ने अन्य व्यवस्था के तहत कराया।

उन्होंने कहा कि पैसे न देने का आरोप तथ्यहीन था, जिसे अब स्वयं माणिक हलधर ने भी स्वीकार कर लिया है।

दोनों पक्षों ने आपसी समझ और सहयोग के साथ विवाद को समाप्त करते हुए आगे भी सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने की बात कही है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *