डिप्टी मेयर : 2 महिला समेत 4 पार्षद दौड़ में, कुछ को मेयर के सिग्नल का है इंतजार…

डिप्टी मेयर : 2 महिला समेत 4 पार्षद दौड़ में, कुछ को मेयर के सिग्नल का है इंतजार…

धनबाद(DHANBAD): निगम चुनाव के बाद अब डिप्टी मेयर के लिए दावेदारी शुरू हो गई है। जो तस्वीर नजर आ रही है, उसके अनुसार दौड़ में दो महिला और दो पुरुष पार्षद आगे चल रहे हैं। दावेदारों ने अपने पक्ष में समीकरण बनाने की कवायद भी शुरू कर दी है। नए- पुराने पार्षदों से संपर्क किया जा रहा है।

होली मिलन समारोह के बहाने भी खिचड़ी पकाने का खेल भी शुरू हो गया है। मंगलवार को मेयर संजीव सिंह ने सिंह मेंशन में होली मिलन समारोह आयोजित किया था। समारोह में संजीव सिंह के समर्थकों के अलावा दर्जनों की संख्या में नवनिर्वाचित पार्षद भी पहुंचे थे। सूत्रों की मानें तो होली मिलन के बहाने डिप्टी मेयर पर भी चर्चा हुई। संभावित दावेदारों ने मेयर संजीव सिंह अपनी इच्छा भी जताई। सहयोग व समर्थन पर भी बात हुई।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *