डिनोबली स्कूल सिंदरी की टॉपर पल्लवी को भाजपा नेता दिनेश सिंह ने किया सम्मानित…

डिनोबली स्कूल सिंदरी की टॉपर पल्लवी को भाजपा नेता दिनेश सिंह ने किया सम्मानित…

सिंदरी(SINDRI): आइ सी एस ई के घोषित परीक्षा परिणाम के अनुसार डिनोबली स्कूल सिंदरी की दसवीं कक्षा की टॉपर पल्लवी पाठक को रविवार को उनके आवास पहुँचकर भाजपा नेता दिनेश सिंह ने बुके देकर सम्मानित किया। भाजपा नेता ने पल्लवी को मिठाई खिलाकर उसे आशीर्वाद देकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा नेता दिनेश सिंह ने कहा कि नाना शंकर पाण्डेय की देखरेख में पल्लवी ने इस उपलब्धि के साथ सिंदरी का नाम रौशन किया है। उन्होंने कहा कि गहन अध्ययन के बाद ही पल्लवी की परीक्षा परिणाम आया है। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत कर अंकों के प्रतिशत के साथ ही बुद्धि की वृद्धि करनी चाहिए और देश का नाम रौशन करना चाहिए। भाजपा नेता ने कहा कि पल्लवी आगे चलकर आइ ए एस बनना चाहती है।
मौके पर बृजेश सिंह, नंदकिशोर सिंह सहित पल्लवी के परिजन उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए सिंदरी से भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *