डिजनीलैंड मेले में इस बार लाइव रसियन जलपरी शो का आनन्द उठाएंगे धनबादवासी…

डिजनीलैंड मेले में इस बार लाइव रसियन जलपरी शो का आनन्द उठाएंगे धनबादवासी…

धनबाद(DHANBAD): दुर्गापूजा दशहरा मेला को और मजेदार बनाने के लिए धनबाद में एक बार फिर एक्सपो डिजनीलैंड मेला धनबाद के जिला परिषद मैदान शुरू होने जा रहा है. मेला 23 सितंबर मंगलवार से शुरू होने जा रहा हैं, जिसका उद्घाटन धनबाद के जिला परिषद धनबाद चेयरमैन शारदा सिंह एवं अन्य शाम 6 बजे करेंगे। यह जानकारी आज मेला प्रबंधक रंजीत साहा, अवध बिहारी एवं बिपलव चक्रवर्ती, पगड़ी बाबा ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिये पत्रकारों को दी.

मुख्य आकर्षण इस बार डिज़्नीलैंड मेले में लाइव रसियन जलपरी शो है, जिसमें रसियन लड़कियां जलपरी के रूप में अपनी कौशल कला से धनबादवासियों का मनोरंजन करेंगी, जिसका लुत्फ लोग मेला घूमने के दौरान उठा सकेंगे। मेले में बच्चे और बड़ों के लिए कई तरह के झूले लगाये गये है, जिसमे ब्रेक डांस, टोरा टोरा, ज्वाइंट व्हील, कोलंबस ड्रैगन, चान्द्तारा झुला, मिकी माउस, धूम बाइक, मिनी ब्रेक हेलीकाप्टर, और हॉर्स राइड जैसे मनोरंजन के समान मौजूद रहेंगे. मेला रोजाना संध्या 4 बजे से शुरू होगा जो रात्रि 10 बजे तक चलेगा।

मेले में विभिन्न प्रान्तों से आये स्टॉल होंगे, जिसमें सहारनपुर फर्नीचर, बनारसी सिल्क साड़ी, सहित 50 से अधिक स्टाल लगाए जाएंगे, जिसमे उडेन हेंडीक्राफ्ट, फैंसी लेडिस सैंडिल, बैग, कारपेट, किचेन वेयर, वास्तु के सामान, कोलकाता ज्वेलरी, कंगन चुड़ी और खादी वस्त्र, रेडिमेड कपड़े, कांच के आइटम की खरीदारी भी कर सकेंगे। मेले में लोगो के खाने पिने के लिए झारखण्ड का फेमस दुस्का, छोले बटोरे, कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम, गुपचुप, भेल पूरी चाट, चाउमीन, पिजा बर्गर से लेकर स्वदेशी लिट्टी चोखा तक रहेगा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *