डिग्री कॉलेज मिहिजाम में “आर्थिक विकास में प्रौद्योगिकी की भूमिका” विषयक संगोष्ठी आयोजित…

डिग्री कॉलेज मिहिजाम में “आर्थिक विकास में प्रौद्योगिकी की भूमिका” विषयक संगोष्ठी आयोजित…

डॉ. पूनम कुमारी बनीं मुख्य वक्ता, प्राचार्य प्रो. कृष्ण मोहन साह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम

मिहिजाम(JAMTADA): जनजातीय संध्या (डिग्री) महाविद्यालय, मिहिजाम के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से दिनांक … को “आर्थिक विकास में प्रौद्योगिकी की भूमिका” विषय पर एक दिवसीय विभागीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कृष्ण मोहन साह ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में अर्थशास्त्र की निवर्तमान सहायक प्राध्यापिका एवं महाविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केन्द्र की समन्वयक डॉ. पूनम कुमारी ने अपने विचार रखे।

डॉ. पूनम कुमारी ने अपने व्याख्यान में कहा कि आज की दुनिया में टेक्नोलॉजी आर्थिक विकास की रीढ़ बन चुकी है। उन्होंने बताया कि डिजिटल इंडिया अभियान के तहत प्रौद्योगिकी ने डिजिटल भुगतान, उत्पादन क्षमता में वृद्धि, नवाचार को प्रोत्साहन, दूर-दराज़ क्षेत्रों को जोड़ने, कौशल विकास और रोजगार सृजन जैसे अनेक क्षेत्रों में क्रांतिकारी परिवर्तन लाए हैं।

उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि जहाँ एक ओर तकनीक देश को विकसित बना रही है, वहीं दूसरी ओर यह कई गंभीर चुनौतियाँ भी उत्पन्न कर रही है, जैसे साइबर सुरक्षा की समस्या, पारंपरिक नौकरियों का विस्थापन तथा डिजिटल खाई का विस्तार। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ब्लॉकचेन, मशीन लर्निंग जैसी उभरती तकनीकें भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देंगी।

प्राचार्य प्रो. कृष्ण मोहन साह ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि टेक्नोलॉजी के माध्यम से न केवल देश का, बल्कि मानव जीवन की गुणवत्ता में भी निरंतर सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि अर्थशास्त्र एक ऐसा बहुआयामी विषय है, जिसमें विज्ञान, मानविकी और वाणिज्य का संतुलित समावेश होता है।

कार्यक्रम का मंच संचालन अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. देवकी पंजियारा ने किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और देश की जी.डी.पी. 4 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो चुकी है, जो तकनीकी प्रगति का ही प्रतिफल है।

संगोष्ठी में सेमेस्टर 3 एवं 4 की छात्राओं पापिया दास और बबिता हेम्ब्रम ने भी विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अंत में नैक कोऑर्डिनेटर डॉ. राकेश रंजन ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, छात्राओं और शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. सोमेन सरकार, भी.पी. गुप्ता, अरविंद सिन्हा, शंभू सिंह, डॉ. पूनम कुमारी, शबनम खातून, संजय सिंह, पुष्पा टोप्पो, रंजीत कुमार यादव, बासकीनाथ प्रसाद सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

NEWSANP के लिए जामताडा से आर पी सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *