डकैती की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा, बिहार-झारखंड में सक्रिय गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार…

डकैती की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा, बिहार-झारखंड में सक्रिय गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार…

धनबाद(DHANBAD): बैंक मोड़ थाना पुलिस ने डकैती की साजिश में शामिल एक अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बिहार और झारखंड में सक्रिय रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी की जानकारी डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) नौशाद आलम ने सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान जांच अभियान के क्रम में पुलिस ने संदिग्ध हालत में दो बाइक सवारों को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम दिलीप यादव और अजय कुमार बताया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस और फर्जी नबर प्लेट बरामद किए गए।

पुलिस जांच में पता चला कि दोनों आरोपी बिहार के मोतिहारी जिले के निवासी हैं और वहां के एक डकैती कांड में जेल भी जा चुके हैं। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे धनबाद के कई आभूषण दुकानों की रेकी कर रहे थे।

डीएसपी ने बताया कि पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। आरोपियों के मोबाइल और संपर्क सूत्रों की जांच की जा रही है ताकि नेटवर्क का पूरा खुलासा किया जा सके।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *