ठगबंधन की मंशा को समझ रही जनता, हम एनडीए की जीत का लें संकल्प : डा. लंबोदर…

ठगबंधन की मंशा को समझ रही जनता, हम एनडीए की जीत का लें संकल्प : डा. लंबोदर…

रांची(RANCHI): बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक सहित कई लोग झामुमो छोड़ आजसू पार्टी में शामिल गोमिया विधायक सह एनडीए समर्थित आजसू पार्टी के प्रत्याशी डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि जीत के संकल्प के साथ हम सब को साथ -साथ चलना है और इसे पूरे गोमिया विधानसभा क्षेत्र में एक अभियान के रूप में तब्दील कर देना है..

उन्होंने यह बातें मिलन समारोह में कहीं। उन्होंने कहा कि गोमिया की जनता विकास पसंद है और जनता के इसी मनोभाव को समझते हुए हमने काम किया है। गोमिया की जनता सब्जबाग दिखाकर मत प्राप्त करने की मंशा पाले ठगबंधन को अपना समर्थन कदापि नहीं देगी। गोमिया की जनता एनडीए की नीति व कार्यक्रमों के साथ है। मिलन समारोह में कसमार प्रखंड के गर्री पंचायत के सैकड़ों अल्पसंख्यक युवा, वरिष्ठ जन व गोमिया प्रखंड के बड़की पुन्नू पंचायत के युवा झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़ आजसू पार्टी में शामिल हूए। शामिल हुए लोगों ने कहा कि हम सबों ने डॉ लंबोदर महतो के कार्यों को सामने से देखा है। उनका व्यवहार सबों के प्रति एक समान रहता है और सबसे बड़ी बात है कि शिक्षित, समझदार व सुलझे हुए व्यक्ति हैं। इसी को देखकर हम सबों ने उन पर अपनी आस्था जताई है। हम सबों का भरपूर प्रयास रहेगा की डॉ लंबोदर महतो को अपार जन समर्थन मिले..

मिलन समारोह में रफीक अंसारी,अरशद, मनोव्वर अंसारी, सरफराज अंसारी, खाजा गुलाम, तस्लीम अंसारी, तजारक अंसारी, महफूज अंसारी, जाउल अंसारी, इरशाद आलम ,नाजिर अंसारी, जुम्मन अंसारी, बेलाल अंसारी, सिकंदर अंसारी,अजमल अंसारी, रियाज अंसारी,यूनुस अंसारी, अख्तर अंसारी, क्यूम अंसारी, नाजिर अंसारी, इब्राहिम अंसारी, जस्सर अंसारी, इमरान हुसैन, आरीज अंसारी, सुलेमान अंसारी, अकसर अंसारी, जाकिर अंसारी, सदाकत अंसारी, बबलू अंसारी, छूटू अंसारी, अकबर अंसारी, मो. बजीर, सरफराज अंसारी , रंजीत प्रजापति, अजीत कुमार, विक्रम कुमार, संजीत कुमार, राजबल्लभ कुमार, अजय कुमार ,अभि कुमार, बाली प्रजापति, अनिल प्रजापति, राजन प्रजापति, हेमंत प्रजापति, नागेश्वर प्रजापति ,कीनू प्रजापति, धनंजय प्रजापति, छोटन प्रजापति, भीम प्रजापति, गंगेश्वर प्रजापति, दिनेश प्रजापति, रमेश प्रजापति, आलोक साव, राजेश प्रजापति, महेश साव, तालेश्वर कुमार, दीपेश कुमार, संजीत करमाली, रविंद्र करमाली, अनु मुंडा, भोली मुंडा, धनेश्वर मुंडा, लखन प्रजापति, मनोज करमाली व रवि कुमार आदि शामिल हैं..

NEWSANP के लिए रांची से विनोद सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *