ट्रैफिक DSP और DTO ने सड़क सुरक्षा माह के तहत यात्रियों को पढ़ाया सेफ्टी रूल्स का पाठ…

ट्रैफिक DSP और DTO ने सड़क सुरक्षा माह के तहत यात्रियों को पढ़ाया सेफ्टी रूल्स का पाठ…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद में यातायात नियमों का पालन करने हेतु राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत धनबाद जिला परिवहन विभाग और धनबाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया,…

शहर के सिटी सेंटर, रणधीर वर्मा चौक,श्रमिक चौक पर आयोजित इस अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी और ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में संयुक्त अभियान चलाया गया..बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने वाले लोगों को ट्रैफिक डीएसपी, जिला परिवहन पदाधिकारी ने आज कोई सजा नहीं दी बल्कि गांधीगिरी दिखाते हुए गुलाब का फूल ओर माला पहना उनको अपना कर्तव्य याद दिलाया…

दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने का आग्रह किया गया वही दो पहिया वाहन पर सवार दोनों व्यक्तियों के द्वारा डबल हेलमेट पहनने पर ट्रैफिक डीएसपी ने रोक कर उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि आप दोनों ने समाज को अच्छा संदेश देने का काम किया है…

ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह ने कहा सड़क सुरक्षा सप्ताह 01जनवरी से 31 जनवरी तक चल रहा है इसी को देखते हुए लोगों को जागरूक करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है…

NEWS ANP के लिए विवेक के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *