धनबाद(DHANBAD):वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन के निर्देशानुसार जिले में निरंतर जारी वाहन जांच अभियान के तहत आज पुलिस उपाधीक्षक यातायात अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाया गया।
विभिन्न थानों के साथ ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन जांच के दौरान बिना हेलमेट, बिना कागजात एवं बिना सीट बेल्ट के चलने वाले वाहन चालकों को रोका गया। पुलिस ने वाहनों की जांच करते हुए चालकों को हिदायत दी और उनका चालान काटा गया।
बिना हेल्मेट व ट्रिपल लोडिंग वाहन का परिचालन कर रहे लोगों से यातायात नियमों का पालन करते हुए स्वयं की सुरक्षा हेतु हेल्मेट का अवश्य प्रयोग का निर्देश दिया गया। रजिस्ट्रेशन, प्रदूषण सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, इन्शुरेंस समेत अन्य कागज़ों की जांच की गई। जांच के दौरान यातायात नियमों के उलंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनका चालान काटा गया।
ट्रैफिक डीएसपी अरविन्द सिंह ने बताया कि वाहन जांच अभियान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने सभी वाहन चालकों से सडक सुरक्षा व यातायात नियमों के पालन करने की अपील भी की।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

