ट्रेड लाइसेंस एवं होल्डिंग टैक्स कैंप – बैंक मोड़…

ट्रेड लाइसेंस एवं होल्डिंग टैक्स कैंप – बैंक मोड़…

धनबाद(DHANBAD):आज बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं धनबाद नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में ट्रेड लाइसेंस, जल कर एवं होल्डिंग टैक्स से संबंधित विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ट्रेड लाइसेंस नवीकरण व नवीन लाइसेंस के लिए आवेदन प्रस्तुत किए।

ट्रेड लाइसेंस नवीनीकरण के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए, किंतु कुछ आवेदनों में होल्डिंग नंबर, किराया रसीद तथा रैन वाटर हार्वेस्टिंग प्रमाण-पत्र आदि दस्तावेजों की असंपूर्णता के कारण उन पर कार्रवाई लंबित रखी गई। भविष्य में आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर ऐसे सभी आवेदनों को भी पूरा किया जाएगा।

शिविर में आज कुल 52 व्यापारियों के ट्रेड लाइसेंस (नए तथा नवीनीकरण) जारी किए गए एवं लगभग ₹3,00,000 (तीन लाख रुपये) का राजस्व संग्रह किया गया।

चैंबर की ओर से रखा गया सुझाव:
बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने सुझाव दिया कि ट्रेड लाइसेंस व्यापार की पहचान एवं सरकारी मान्यता का प्रमाण होता है, अतः इसे संपत्ति स्वामित्व से जोड़ना उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि यदि होल्डिंग नंबर की अनिवार्यता में लचीला दृष्टिकोण अपनाया जाए और भवन स्वामियों से कर संग्रह की व्यवस्था सुदृढ़ की जाए, तो सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा एवं व्यापारियों को प्रक्रिया में सहूलियत मिलेगी।

उपस्थिति :
आज के कार्यक्रम में नगर आयुक्त रविराज शर्मा, सिटी मैनेजर विकाश मंडल, अनिल जी, नारायण साव, अशोक कुमार, मोहित यादव, संजय जी एवं चैम्बर की ओर से अध्यक्ष प्रमोद गोयल, सचिव लोकेश अग्रवाल, निगम प्रभारी अमित जैन, श्री संजय सरावगी, विकास पटवारी, सुशील सांवरिया, कृष्णा खेतान सहित अनेक व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *