टैक्सपेयर्स को लेकर RBI का बड़ा फैसला…

टैक्सपेयर्स को लेकर RBI का बड़ा फैसला…

रांची(RANCHI) : RBI यानी भारतीय रिजर्व बैंक ने टैक्सपेयर्स को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। 31 मार्च 2025 (सोमवार) को सार्वजनिक छुट्टी होने के बावजूद सरकारी लेन-देन करने वाले सभी एजेंसी बैंक खुले रहेंगे। यह कदम वित्तीय वर्ष 2024-25 के वार्षिक समापन को सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। इसको लेकर RBI की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
RBI द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सरकारी रसीदों और भुगतानों की समुचित लेखा व्यवस्था के लिए विशेष क्लियरिंग ऑपरेशन किए जाएंगे। इसके तहत, सरकारी चेकों के निपटान के लिए 31 मार्च को विशेष क्लियरिंग आयोजित की जाएगी, जिसके लिए भुगतान और निपटान प्रणाली विभाग (DPSS) आवश्यक निर्देश जारी करेगा।

हालांकि, RBI ने करदाताओं से अपील की है कि वे अपने कर भुगतान से जुड़े लेन-देन को समय पर पूरा करें ताकि अंतिम समय की असुविधा से बचा जा सके। इसके साथ ही, एजेंसी बैंकों को वार्षिक समापन के लिए अलग से निर्देश दिए गए हैं। 31 मार्च को ईद उल फितर की वजह से सिर्फ हिमाचल प्रदेश और मिजोरम को छोड़कर लगभग सभी राज्यों में बैंक बंद रहने वाले थे। लेकिन वित्तीय वर्ष के अंत में सरकारी ट्रांजैक्शंस की सही रिकॉर्डिंग के लिए RBI ने सभी एजेंसी बैंकों को काम करने का निर्देश दिया है ताकि सरकार से जुड़े सभी वित्तीय लेन-देन समय पर पूरे किए जा सकें।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *