धनबाद(DHANBAD): जिला परिषद सह रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष शारदा सिंह ने सदर अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि समिति अध्यक्ष की जानकारी के बिना अस्पताल प्रबंधन द्वारा टेंडर जारी कर कुछ खास कंपनियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है. उन्होंने उपायुक्त और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. शारदा सिंह ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन का प्री-बिड प्रोसेस अव्यवहारिक और भेदभावपूर्ण है. टेंडर 26 सितंबर को प्रकाशित हुआ और प्री-बिड मीटिंग अगले ही दिन रख दी गयी, जिसमें प्रतिभागियों से उत्पाद के नमूने लाने को कहा गया. इतने कम समय में कोई भी नया बोलीदाता तैयारी नहीं कर सकता, केवल वही कंपनियां भाग ले सकती हैं जिन्हें पहले से जानकारी थी.
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट
