टुंडी में बनेगा कल्याण गुरुकुल, हुनरमंद बन युवा बनेंगे आत्मनिर्भर…

टुंडी में बनेगा कल्याण गुरुकुल, हुनरमंद बन युवा बनेंगे आत्मनिर्भर…

धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आज टुंडी के अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास के हस्तांतरण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में बालक छात्रावास को कल्याण गुरुकुल बनाने के निर्णय पर उपायुक्त द्वारा सहमति दी गई।

उपायुक्त ने कहा कि कल्याण गुरुकुल, झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की एक प्रमुख पहल है। इसमें ग्रामीण, गरीब और पिछड़े युवाओं को निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद युवाओं को प्लेसमेंट भी दिया जाएगा। यह युवाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार की अभिनव पहल है। इसमें छात्रों को आवासीय प्रशिक्षण, रहने और खाने की नि:शुल्क व्यवस्था प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि झारखंड के खूंटी (डोरमा), रांची (बुंडू), जमशेदपुर (धानचातनी), गिरिडीह, और हजारीबाग (गोबरबंधा) में कल्याण गुरुकुल का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसमें 45 दिन के प्रशिक्षण के बाद युवाओं को सीधे रोजगार मिलता है।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, प्रभारी कल्याण पदाधिकारी जियाउल अंसारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *