धनबाद(DHANBAD): टीम इंडिया टी-20 विश्व कप चैंपियन बनने पर धनबाद के क्रिकेट प्रेमियों ने रणधीर वर्मा चौक पर जश्न मनाया। क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि इस जीत से एक बार फिर साबित हो गया है कि टी-20 क्रिकेट के हम बादशाह हैं। टीम इंडिया की यह तीसरी खिताबी जीत है और इस बार तो हमने अपने खिताब का बचाव किया है। इसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। टीम को चैंपियन बनाने में झारखंड के इशान किशन की अहम भूमिका रही। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को सफलता दिलाई। फाइनल में भी उन्होंने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली और क्षेत्ररक्षण में तीन बेहतरीन कैच भी पकड़े। रणधीर वर्मा चौक में क्रिकेट प्रेमियों के बीच शामिल एक छोटी बच्ची ने भारत का झंडा लहराते हुए मासूमियत से कहा कि सभी क्रिकेट खिलाड़ियों को विश्व में भारत पर झंडा लहराकर,जीत दिलाकर,सम्मानित करने के लिए हार्दिक बधाई।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

