टीपीसी के रिजनल कमेटी सदस्य आक्रमण गंझु की गिरफ्तारी पर दो पुलिस पदाधिकारी होंगे पुरस्कृत…

टीपीसी के रिजनल कमेटी सदस्य आक्रमण गंझु की गिरफ्तारी पर दो पुलिस पदाधिकारी होंगे पुरस्कृत…

तत्कालीन अभियान एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव व एसडीपीओ संदीप सुमन को एक-एक लाख रुपये की दी जाएगी पुरस्कार राशि..

चतरा(CHATRA): कुख्यात प्रतिबंधित टीपीसी संगठन के रिजनल कमेटी सदस्य रविंद्र गंझु उर्फ आक्रमण गंझु उर्फ आक्रमण की गिरफ्तारी करने वाली टीम के नेतृत्वकर्ता दो पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा. इनमें तत्कालीन अभियान एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव (वर्तमान धनबाद सिटी एसपी) व चतरा एसडीपीओ संदीप सुमन शामिल हैं. दोनों अधिकारियों को एक-एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी, जिसे जल्द ही उनके खातों में भेजा जाएगा. मालूम हो कि आक्रमण गंझु को 2 मार्च 2025 को हंटरगंज थाना क्षेत्र के पतसुगिया पुल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. आक्रमण, उसकी पत्नी नीलम देवी समेत चार लोगों को हथियारों के जखीरे और भारी मात्रा में कारतूस के साथ पकड़ा गया था. आक्रमण गंझु पर राज्य सरकार ने 15 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था, जबकि एनआईए की ओर से भी तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था. सरकार द्वारा घोषित पुरस्कार के तहत गिरफ्तारी टीम के नेतृत्वकर्ताओं को यह सम्मान दिया जा रहा है.

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *