धनबाद(DHANBAD):धनबाद जिले के कर्माटांड़ स्थित ढोकरा हाल्ट टिकट काउंटर में एक व्यक्ति को धनबाद जाना था उसने टिकट काउंटर से टिकट लिया उस व्यक्ति को गोमो की टिकट दिया गया एक टिकट की कीमत 30 रुपए है.. वह व्यक्ति धनबाद में उतर गया, उसे धनबाद स्टेशन टिकट काउंटर जाने का क्रम में टीटी ने कहा टिकट दिखाओ ,उसने ढोकरा हाल्ट टिकट काउंटर से जो टिकट लिया था उसने दिखाया.. टिकट देखते ही टीटी ने कहा यह टिकट गलत है ,आपका फाइन कटेगा ..उस व्यक्ति ने पूछा टीटी साहब मैने तो टिकट लिया है टीटी ने कहा यह टिकट गलत है.. भुक्तभोगी व्यक्ति ने कहां के मैं तो टिकट लिया है और पैसे भी दिए हैं फिर यह गलत कैसे हो सकता है..? जबकि रेलवे के टिकट काउंटर से टिकट ली गई है टीटी ने उसे व्यक्ति की एक न सुनी और 540 रुपए का चालान काट दिया, वह व्यक्ति फिर से ढोकरा हाल्ट टिकट काउंटर पहुंचा और जिसने टिकट दी थी उसे सारी बात बताइ लेकिन टिकट काउंटर पर बैठे व्यक्ति ने इस बात को जानकारी दिया उसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए हैं और टिकट काउंटर में बैठे व्यक्ति की पिटाई कर दी …वही डर के मारे टिकट काउंटर में बैठे कर्मचारी टिकट काउंटर को अंदर से बंद कर बैठ गए और अपने वरीय अधिकारियों को कॉल करके मामले की जानकारी दी
बताते चलें और रेलवे प्रशासन समेत कई अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच की ..जिस व्यक्ति के साथ यह घटना घटी उस व्यक्ति का फाइन रसीद समेत टिकट काउंटर के कर्मचारियों ने पैसे वापस किया
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई नया मामला नहीं है जो मेरे साथ हुआ ..इससे पहले भी इस प्रकार के घटना घट चुकी हैं जिसको लेकर पास के धोखरा के ग्रामीण में काफी आक्रोश है…
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

