राँची(RANCHI): खिजरी विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा नेता उमेश बड़ाईक निर्दलीय चुनाव लड़ने का लिया निर्णय। उन्होंने बताया कि वह मोदी जी को अपना आदर्श मानते हुए चुनावी मैदान में मजबूती के साथ लड़ेंगे। जिस प्रकार से कांके विधानसभा से कमलेश राम को साजिश के तहत हटाया गया, ठीक उसी तरह उनका नाम भी साजिश के तहत हटाया गया है..
उन्होंने कहा कि वह भाजपा के सच्चे सिपाही है, पूरा जीवन भाजपा के लिए समर्पित कर दिया है। जनता खिजरी में बदलाव मांग रही है, जनता का काफी दवाब होने की वजह से उन्हें चुनावी मैदान में इस बार उतरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वह खिजरी विधानसभा क्षेत्र में ई ई एफ कारखाना , मेगा फूड पार्क, गेटलसुद के विस्थापितों और एफ सी आई खोदाम के मुद्दे पर मुखरता से आंदोलन करते आए हैं। यह आंदोलन जीवनभर जारी रहेगा..
NEWSANP के लिए रांची से अर्जुन कुमार की रिपोर्ट

