टासरा ओपन कास्ट प्रोजेक्ट पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन को लेकर बैठक आयोजित..उपायुक्त ने दिया अच्छा पैकेज बनाने का निर्देश…

टासरा ओपन कास्ट प्रोजेक्ट पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन को लेकर बैठक आयोजित..उपायुक्त ने दिया अच्छा पैकेज बनाने का निर्देश…

धनबाद(DHANBAD):उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय के सभागार में टासरा ओपन कास्ट प्रोजेक्ट के पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें पूर्व में आर एंड आर पॉलिसी के तहत लिए गए निर्णय को किस हद तक और कैसे कार्यान्वित किया जा रहा है, पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

साथ ही भविष्य में आने वाली चुनौतियां एवं विस्थापित होने वाले लोगों को बेहतर सुविधा तथा आवश्यकता अनुसार रोजगार देने की चर्चा की गई। इसके अलावा समाज में समानता और आर्थिक मजबूती बनाए रखने के लिए नन टाइटल होल्डर को पुनर्व्यवस्थापित करने पर चर्चा की गई।

बैठक में उपायुक्त ने सेल के प्रतिनिधि को बैठक में उठाए गए मुद्दों को अगली बैठक से पहले, सभी विकल्पों पर कंपनी की सहमति से एक अच्छा पैकेज बनाने का निर्देश दिया।

वहीं विधायक सिंदरी ने स्थानीय लोगों को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित कर रोजगार मुहैया कराने का अनुरोध किया। साथ ही उनको दिए जाने वाले आवास के संबंध में अपने सुझाव दिए।

बैठक में सेल के महाप्रबंधक ने विस्थापित होने वाले परिवारों के लिए कई बिल्डिंग प्लान तथा विस्थापन पैकेज के संबंध में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन से प्रस्तुति दी।

बैठक में उपायुक्त माधवी मिश्रा, माननीय विधायक सिंदरी चंद्रदेव महतो, नगर आयुक्त रविराज शर्मा, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राम नारायण खलको, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के महाप्रबंधक शिबाराम बनर्जी, महाप्रबंधक टासरा एस.के. कुरील, वार्ड 53 की निवर्तमान पार्षद चंपा देवी के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *