राँची(RANCHI) :बुधवार को झालसा हाई कोर्ट और जिला विधिक सेवा प्राधिकार डालसा सिविल कोर्ट राँची के आदेशानुसार नामकुम के टाटी पुर्वी पंचायत भवन में डालसा का जागरूकता कार्यक्रम टाटी पुर्वी मुखिया कृष्णा पहान का नेतृत्व में आयोजित किया गया । लोगो को क़ानून कि जानकारी दिया गया । ज़मीन से संबंधित मामले/दुष्कर्म/मानव तस्करी/घरेलू हिंसा/बाल विवाह/बाल श्रमिक/सड़क दुर्घटना/एस सी /एस टी मुकदमा समेत अन्य कई जानकारी विस्तार रूप से दिया गया..
कार्यक्रम में ज़मीन सम्बंधित मामला घरेलू हिंसा व डायन विशाही से सम्बंधित मामला का भी निपटारा किया गया । ऐसा केस जो कि थाना में है किसी के पति दूसरे शादी कर लेने से उनके मेंटनेंस फ़ाइल के लिए आवेदन लिया गया और भी बहुत सारे मामले का आवेदन डालसा सिविल कोर्ट रांची के नाम से लिया गया। जिसमें उपस्थित एल ए डी सी टीम के अधिवक्ता कविता खाटी पी एल भी लता कुमारी उपाध्याय प्रति कुमारी युधिस्ठिर महतो कुमारी लॉ कॉलेज स्टूडेंट्स पंचायत सचिव साथ में सीआरपीएफ टीम के महिला सुनैना मिस्र कल्पना देवी आशा व अन्य महिलाएं मौजूद रहें..
NEWSANP के लिए रांची से अर्जुन कुमार की रिपोर्ट

