टाटा सिजुआ में माता संतोषी का पट खुला, जयकारे से गुंजा इलाका…

टाटा सिजुआ में माता संतोषी का पट खुला, जयकारे से गुंजा इलाका…

धनबाद(DHANBAD):टाटा सिजुआ एक‌ नंबर में आयोजित पांच दिवसीय संतोषी पूजा महोत्सव में पट खुलते ही माता संतोषी की जयकारे से पूरा इलाका गुंज उठा। आचार्य मनोहर पांडेय ने पूरे विधि विधान व वैदिक‌ मंत्रोच्चारण के साथ माता की पूजा अर्चना की। सुबह से ही काफी संख्या में महिलाएं निर्जला उपवास रख दिनभर माता की आराधना में लीन रही। आचार्य मनोहर पांडेय ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराते हुए माता संतोषी की कथा सुनाया‌ जिसका श्रवण कर महिलाएं भावविभोर हो‌ गया। शाम को माता की भव्य संध्या आरती हुई। यजमान के रूप में गंगा हरि विधि विधान कर रहे थे। मौके पर अध्यक्ष राजीव कुमार, सचिव सुरेंद्र नोनिया, मुखलाल हरि, मनोज भुईया, महेंद्र राजवंशी, अनील राजवंशी, अमन कुमार, किशन कुमार, दीपक तुरी, सोनू कुमार, राजेश हरि, रूपेश कुमार, सूरज चौहान आदि सफल बनाने में सक्रिय थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *