टाटा–जयनगर एक्सप्रेस में महिला यात्रियों से चोरी कांड का खुलासा ..धनबाद रेल पुलिस ने चार अपराधियों को किया गिरफ्तार..05 लेडिज पर्स बरामद…

टाटा–जयनगर एक्सप्रेस में महिला यात्रियों से चोरी कांड का खुलासा ..धनबाद रेल पुलिस ने चार अपराधियों को किया गिरफ्तार..05 लेडिज पर्स बरामद…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद रेल मंडल से हो कर गुजरने वाली टाटा–जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18119 में महिला यात्रियों से चोरी की बड़ी घटना का खुलासा हुआ है। यह घटना दिनांक 19/20 दिसंबर 2025 की रात की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानखंता रेलवे स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद अज्ञात अपराधियों द्वारा ट्रेन में चेन पुलिंग कर ए-2 कोच के पास पहुंचकर पांच सोई हुई महिला यात्रियों के लेडीज पर्स चोरी कर लिए गए।

चोरी की घटना के बाद यात्रियों ने एक चोर को पकड़ लिया और ट्रेन में ही उसकी पिटाई कर दी। हालांकि मौके का फायदा उठाकर वह चोर ट्रेन से उतरकर जंगल-झाड़ियों की ओर भागने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए धनबाद रेल पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, धनबाद व आसनसोल के निर्देश पर धनबाद रेल डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया और घटना में शामिल पांच अपराधियों में से चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी किए गए पांचों लेडीज पर्स, उनमें रखे मोबाइल फोन एवं अन्य सामान बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार इस चोरी की घटना में कुल पांच अपराधी शामिल थे, लेकिन घटना के समय एसी कोच में दो अपराधियों ने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। एक अन्य आरोपी बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

रेल एसपी कैलाश करमाली ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई से रेल यात्रियों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *