
धनबाद(DHANBAD):झारखण्ड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में sslnt महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने शहर में जागरूकता रैली निकाली. इस रैली में सैकड़ों की संख्या में छात्राएं शामिल हुईं.बीए की छात्रा प्रिया गिरी ने बताया कि आज झारखण्ड से कई प्रतिभाएं उभरी हैं जो खेल के क्षेत्र में झारखण्ड का नाम राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा किया है. जिसमे धोनी, दीपिका सलिमा टेटे ऐसे कई नामचीन खिलाड़ी हुए हैं.सरकार की ओर से भी खिलाड़ियों को हर संभव मदद करते हुए उन्हें आगे बढ़ने का मौका दे रही है.प्रिया ने बताया कि इस रैली के माध्यम से समाज को यही संदेश देना है कि स्पोर्ट्स में भी कॅरियर बनाने की आपार सम्भावनाये हैं और इसलिए स्पोर्ट्स को भी दूसरे सब्जेक्ट के तरह ही महत्व दिया जाना चाहिए.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

