रांची(RANCHI):झारखंड उच्च न्यायालय, रांची द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य में 36 न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश 8 अप्रैल 2025 को जारी हुआ है, जिसमें कई ज़िलों के जिला एवं सत्र न्यायाधीशों, विशेष न्यायाधीशों और अतिरिक्त न्यायिक आयुक्तों की नियुक्तियों में बदलाव किया गया है।
निम्नलिखित अधिकारियों को उनकी मूल विभाग में प्रत्यावर्तन के पश्चात नई पदस्थापना दी गई है:
संजय कुमार (नं. 1) – वर्तमान में पारिवारिक न्यायालय, रामगढ़ के प्रधान न्यायाधीश, अब रामगढ़ के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाए गए हैं।
मार्तंड प्रताप मिश्र – पारिवारिक न्यायालय, हजारीबाग से स्थानांतरित होकर गिरिडीह के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त।
रमेश कुमार – श्रम न्यायालय, जमशेदपुर से स्थानांतरित होकर गोड्डा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बने हैं।
वहीं अधिसूचना संख्या 118/ए एवं उससे जुड़ी अन्य क्रमांक 116-122 के अंतर्गत कुल 36 न्यायिक अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:
पवन कुमार (बोकारो) को डाल्टनगंज,
अनिल कुमार (बेरमो, बोकारो) को देवघर,
ब्रज किशोर पांडे (हजारीबाग) को सरायकेला-खरसावां,
धर्मेन्द्र कुमार सिंह (दुमका) को हजारीबाग,
निशांत कुमार (जमशेदपुर) को अतिरिक्त न्यायिक आयुक्त, रांची,रवि शंकर मिश्रा (रांची) को गिरिडीह,
राजीव कांत पाठक (धनबाद) को साहिबगंज,
काशीका एम. प्रसाद (हजारीबाग) को दुमका,
संजय कुमार सिंह (धनबाद) को गुमला,
मनोज रंजन को धनबाद,यशवंत प्रकाश, अभिमन्यु कुमार एवं श्यामनंदन तिवारी को अतिरिक्त न्यायिक आयुक्त, रांची के रूप में पदस्थापित किया गया है।
हाईकोर्ट के आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि तरुण कुमार एवं विशाल श्रीवास्तव का स्थानांतरण स्वीकृत किया गया है, लेकिन वे स्थानांतरण भत्ता (Disturbance/Displacement Allowance) के पात्र नहीं होंगे।
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

